अब बलिया के गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। गांवों में स्थित सरकारी संस्थान बीएसएनएल के इंटरनेट से जुड़ेंगे। दूरसंचार विभाग के द्वारा इसके लिए काम शुरु कर दिया गया है। पहले चरण में नौ ब्लॉकों में सर्वे का काम अंतिम चरण में हैं।
सरकारी लक्ष्य के मुताबिक 31 मार्च तक सभी पंचायतों के सरकारी संस्थानों को जोड़ा जाना है। गड़वार ब्लॉक में सर्वे का काम पूरा कर फाइवर केबल बिछाया जा रहा है। वर्ष के अंत तक नौ ब्लॉकों के गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट मिलना शुरु हो जाएगा।
प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों, पंचायत सचिवालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में इंटरनेट की समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल से 799 प्लान के तहत अनुबंधन किया है। इसमें दूरसंचार विभाग की ओर से ‘जीपी’ लगाया जायेगा, जिससे 100 एमबीपीएस स्पीड इंटरनेट उपलब्ध होगा।
प्रत्येक ‘जीपी’ के 799 रुपये प्रदेश सरकार बीएसएनएल को भुगतान करेगी। सरकार ने लोगों को गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य से लगायत सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भागदौड़ से निजात दिलाने की दिशा में यह निर्णय लिया है। गांव के स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित कर ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन कंटेंट की व्यवस्था की जायेगी।
पंचायतों में स्थित सरकारी संस्थानों को इंटरनेट सेवा से जोड़ने की जिम्मेदारी बीबीएनएल को दी गयी थी। बीते सितम्बर महीने से यह व्यवस्था बीएसएनएल को मिली है। विभाग ने इसका टेंडर डीपीएल (दिनेश इंटरप्राइजेज लिमिटेड) को दिया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…