बलिया में मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किए जाने पर छात्रा ने दे दी जान !

बलिया जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पहली घटना जिले के दुबहर थाना क्षेत्र से सामने आई जहां एक हाईस्कूल की छात्रा ने कथित तौर पर मोबाइल फोन का उपयोग करने से मना किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।

दुबहर थाना के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार घटना के समय उनके घर पर केवल छात्रा की मां मौजूद थीं। एसएचओ ने कहा कि छात्रा अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई के दौरान अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी और उसकी मां ने उसे इसके लिए डांटा था।

वहीं दूसरी घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र  में हुई, जहां 65 वर्षीय अनिता देवी ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, अनिता देवी का अपने बेटे के साथ विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पहले थाने में की गई थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago