बलिया में अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की नीति के तहत दो गैंग लीडरों की अवैध संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया।
पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां गैंग लीडर सच्चिदानंद सिंह के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। सच्चिदानंद ने अपने आपराधिक कार्यों से अर्जित धन से दो बाइक – एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और एक हीरो मेस्ट्रो – खरीदी थीं। जांच में यह सामने आया कि ये दोनों वाहन चोरी और लूट के पैसे से खरीदी गई थीं।
दूसरा मामला हल्दी थाना क्षेत्र का है, जहां गैंग लीडर सोमपाल और उसके साथियों पर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सोमपाल 2018 से ही विभिन्न आपराधिक कृत्यों में शामिल था और उसने चोरी-लूट से अर्जित पैसे से पल्सर एनएस 160 बाइक खरीदी थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सोमपाल ने अपराध की कमाई से लाखों की संपत्ति बनाई थी।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत दोनों गैंग लीडरों की तीनों बाइक जब्त करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…