Categories: बलिया

CMO कार्यालय में हुई अनियमितता मामले में हाईकोर्ट की बलिया DM को फटकार, मांगी कार्यवाही रिपोर्ट

बलिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में ठेका आंवटन में हुई व्यापक अनिमितता के मामले को लेकर इलाहाबाद कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है। हाईकोर्ट ने बलिया डीएम से दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही कोर्ट ने कड़े लहज़े में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यवाही रिपोर्ट पेश नहीं की गई तो कोर्ट गंभीर रुख अपनाने को बाध्य होगी। याचिका की सुनवाई 12 नंवबर को होगी।न्यायमूर्ति अजित कुमार ने हरेंद्र नाथ त्रिपाठी की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा किअवमानना कार्रवाई करने से पहले सरकारको जानकारी लेने का अवसर दिया जाना चाहिए इसलिए याची के अधिवक्ता याचिका की प्रति सरकारी वकील को दें और वह आदेश के पालन पर जानकारी उपलब्ध कराएं। याचिका पर अधिवक्ता अभिषेक चौहान ने पक्ष रखा। इसके साथ ही कोर्ट ने घोटाले के दोषी अधिकारियों पर छह माह में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इससे पहले याचिकाकर्ता बलिया DM से शिकायत की थी कि बिना टेंडर काम कराकर धन की बंदरबांट कर ली गई।जिसकी कमेटी ने जांच की।

जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि की। इसके बावजूद अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो हाईकोर्ट की शरण ली गई थी। कोर्ट के आदेश का डीएम अदिति सिंह ने पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ यह अवमानना याचिका दाखिल की गई है। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बलिया डीएम को फटकार लगाते हुए जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago