यूपी- 35 हजार पुलिस भर्ती पर रोक हटी, हाईकोर्ट ने बगैर लिखित परीक्षा भर्ती वैध करार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को 2015 की पुलिस भर्ती परीक्षा पर लगी रोक को हटाते हुए लिखित परीक्षा बगैर मेरिट के आधार पर हुई भर्ती को वैध करार दिया है. हाईकोर्ट ने पुलिस और पीएसी सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं एक साथ सुनवाई के बाद खारिज कर दी. इसके साथ ही 34, 716 सिपाहियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. याचिकाओं में दिसम्बर 2015 में जारी विज्ञापन के तहत बिना लिखित परीक्षा के भर्ती करने के नियम को चुनौती दी गई थी.

चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस सुनीत कुमार की पीठ ने कहा कि बिना लिखित परीक्षा के सिपाहियों का चयन करने में कोई अवैधानिकता नहीं है. रणविजय सिंह व दर्जनों अन्य की याचिकाओं पर चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस सुनीत कुमार की पीठ ने फैसला दिया.

याचिकाकर्ताओं की दलील थी कि 2015 में प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक लिखित और मुख्य लिखित परीक्षा के अलावा शारीरिक दक्षता व मेडिकल परिक्षण का नियम बदलते हुए भर्ती हाईस्कूल व इंटर के अंक के आधार पर करने का निर्णय लिया था. इससे योग्य सिपाहियों का चयन नहीं हो पाएगा. जिसके बाद हाईकोर्ट ने चयन परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी. सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने दलील दी कि सिर्फ लिखित परीक्षा का प्रावधान समाप्त किया गया है. शारीरिक दक्षता के मानकों में कोई कटौती नहीं की गई है.

हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने बताया कि सरकार इस मामले में कोर्ट के निर्णय के खिलाफ अपील नहीं करेगी. भर्ती परक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. ट्रेनिंग सेंटर खाली पड़े हैं. जल्द ही परिणाम जारी कर नए सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago