बलिया- तुर्तीपार पुल पर भारी वाहनों को रोकने के लिए बना हाइट गेज गायब, हादसे का बड़ा खतरा !

बलिया। देवरिया जनपद को जोड़ने वाला घाघरा नदी पर बना तुर्तीपार पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकी हाइट गेज अज्ञात भारी वाहन तोड़ रहे हैं। जो कि भारी वाहनों को रोकने के लिए बनाया गया। ताकि मरम्मत का काम ठीक से हो सके। अब निगम ने फिर से पुलिस को पत्र लिखकर भारी वाहनों पर रोक की मांग की है।

बता दें पुल क्षत्रिग्रस्त होने पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के निर्देशन में मरम्मत का काम चल रहा है। जिसे करीब एक साल बीत चुका है। लेकिन इसका मरम्मत कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। विभागीय स्तर पर सेतु निगम के अवर अभियंता एके श्रीवास्तव की माने तो भारी वाहनों के रोक हेतु बनाया गया हाइट गेज अज्ञात भारी वाहनों ने तोड़ दिया है।

जिसमें पुलिस प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा नहीं की जा रही है। इसके पहले भी कई बार पुलिस प्रशासन को निगम की ओर से पत्र दिया है। वर्तमान में हाइट गेज मौके से बिल्कुल गायब हो चुका है, जिसके कारण भारी वाहनों का संचालन शुरू है।

निगम का मानना है इसके कारण बड़े हादसे की संभावना बढ़ चुकी है। शनिवार को राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक देवरिया एसपी सिंह ने पुलिस प्रशासन को फिर से पत्र देते हुए अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा की है ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago