21 अगस्त से तुर्तीपार- भागलपुर सेतु से गुजर सकेंगे भारी वाहन

बलियाः तुर्तीपार-भागलपुर सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक को हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड, सेतु निर्माण इकाई देवरिया के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने 21 अगस्त से भारी वाहनों के आवागमन को दोबारा चालू करने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि देवरिया व बलिया को तुर्तीपार तथा भागलपुर के मध्य जोड़ने वाले सेतु पर मरम्मत का काम चल रहा है। पहले पुल की जर्जर हालत के चलते बीते 8 माह से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा हुआ था। लेकिन अब प्रतिबंध हटा दिया गया है।

जारी विज्ञप्ति में कहां गया है कि भारी वाहनों की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक ना हो, ताकि रिपेयरिंग कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न ना हो। जारी विज्ञप्ति में स्थानीय जनता की प्रबल मांग तथा उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में यह आदेश आज जारी किया गया। उन्होंने भी कहा है इसके चलते सेतु के मरम्मत का कार्य अभिलंब पूर्ण कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago