बलिया रेलवे स्टेशन को मिली बड़ी सौगात, शुरू हुई एस्केलेटर और वाशिंग पिट की सुविधा, सांसद ने किया लोकार्पण

बलिया। बलिया वासियों को बड़ी सौगात मिली है। देश के सर्वसुविधायुक्त रेलवे स्टेशनों की सूची में अब बलिया का रेलवे स्टेशन का नाम भी जुड़ गया है। अब यहां भी यात्रियों की सुविधा के लिहाज से Escalator चालू हो गया है। इसका लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया है। सांसद सिंह ने इस मौके पर कहा कि ये तो अभी शुरूआत है, जल्द ही बलिया स्टेशन पर वो सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो देश के अन्य बड़े स्टेशनों को उपलब्ध हैं।सांसद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने फीता काटकर एस्केलेटर को आमजन के लिए लोकार्पित किया। इसके साथ ही अब बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 से दो पर जाने के लिए यात्रियों को सीढियां नहीं चढनी होंगी। बता दें कि यह जिले का पहला एस्कलेटर है जिसे बलिया रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है। इस एस्केलेटर के चालू होने से सबसे ज्यादा बुजुर्ग व विकलांगों को सुविधा मिलेगी। उनके लिए प्लेटफार्म बदलना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेलवे स्टेशन वाशिंग पिट का भी लोकार्पण किया।

बता दें कि रेलवे स्टेशन पर 85 लाख की लागत से एस्केलेटर बनाया गया था। ट्रायल के तौर पर इसे कुछ ही घंटे चालू रखा जाता था। लेकिन अब उद्घाटन होने के बाद 24 घंटे ये सुविधा रहेगी। यह एस्केलेटर आधुनिक तकनीक से बना है। एस्केलेटर की सामान्य स्पीड 0.5 प्रति मीटर सेकंड है। अगर कोई यात्री नहीं होगा तो 0.2 प्रति मीटर सेकेंड की गति होगी। जो एक राउंड के बाद आटोमेटिक रुक जाएगी। किसी यात्री के असंतुलित होकर गिरने पर यह ठहर जाएगी।एस्केलेटर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सिंह ने कहा कि आने वाले समय में बलिया को देश के बड़े रेलवे स्टेशनों की तरह सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से एक्सेलेटर एक शुरूआत है। अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने का क्रम लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पाण्डे मंडलीय अधिकारियों के साथ समारोह में उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago