बलिया : तुर्तीपार-भागलपुर सेतु पर भारी वाहनों की रोक, इन 4 दिनों तक आवागमन होगा प्रभावित

बलिया। बलिया-देवरिया को जोड़ने वाले सरयू (घाघरा) नदी पर बने तुर्तीपार-भागलपुर सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। ये रोक 17-18 अक्टूबर और 20-21 अक्टूबर  को भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। ऐसे में सिर्फ साइकिल और मोटरसाइकिल को ही निकलने की परमिशन रहेगी।

बता दें परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड, सेतु निर्माण इकाई प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी कंपाउंड देवरिया के पत्र को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारी वाहनों पर रोक लगाई है। जिसका आदेश जिलाधिकारी देवरिया सिंह ने बलिया और देवरिया जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से निर्गत कर दिया है।

इस अवधि में गोरखपुर की तरफ आवागमन हेतु बेल्थरा रोड से दोहरीघाट, बड़हलगंज मार्ग होकर डायवर्जन रूट निर्धारित किया गया है, सेतु के मरम्मत का कार्य जारी है, जिसके लिए रिपेयरिंग कार्य हेतु 4 दिनों के लिए आवागमन ठप करने की अनुमति जिलाधिकारी से परियोजना प्रबंधक की ओर से की गई थी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago