Categories: featured

बलिया समेत पुरेपूर्वांचल में भारी बारिश से तबाही, मकान गिरने से 6 की मौत

पूर्वांचल में लगातार हो रही बारिश से हाहाकार मच गया है। बीते 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-वयस्त हो गया है। आसमान से गिरा पानी तांडव मचा रहा है। घरों से लेकर सड़कों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। मकान गिरने से जौनपुर में चार और बलिया एवं आजमगढ़ में एक-एक महिला की मौत हो गई वहीं सात से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई जगह पर पेड़ और बिजली के खंभों के गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

पूरे राज्य में हो रही बारिश को लेकर राज्य सरकार ने भी जिलों में स्कूल और कॉलेजों को 2 दिन बंद करने का फैसला लिया है। बारिश की वजह वजह से अलग अलग जगह हादसों से लोगों की मौत हो गई। कुलमिलाकर बारिश ने तबाही मचा दी है।

बलिया में हाल और भी बेहाल है। बीते दो दिनों में यहां 12.10 मिमी बारिश हुई। संवरुपुर में बुधवार को घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बलिया में हर-गली मोहल्लों में पानी भर गया है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। सड़कों से लेकर मुख्य मार्गों तक पानी ही पानी है। वहीं किसान इस बारिश से परेशान है। सब्जियों की खेती को भारी नुकसान हुआ है। इधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago