बलिया के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बिहार, जानिए पूरा रूट
बलिया के विकास को पंख लगाने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे मील का पत्थर साबित होगा। यह एक्सप्रेस-वे माल्देपुर, जनाड़ी तभी बलिया सदर से दक्षिण छोर से होकर निकलेगा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बीते दिन पहले इस एक्सप्रेस-वे का सौगात दिया था।
इसी क्रम में अब भारत सरकार जल्द ही किसान भाइयो को उनका मुआवजा उपलब्ध कराएगी जिसमे बलिया और गाजीपुर के लोगो को लगभग 1500 करोड़ रुपए के मुआवजा का प्रावधान किया गया है। जिसका टेंडर दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बन जाने से जो (गाजीपुर – बलिया) विकास के मामले मे वर्षो पिछड़ गया था आज उसको एक नया आयाम देने से कोई नहीं रोक सकता एवं इस मार्ग से जुड़े लोगो के लिए नये रोजगार एवं विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे। उन्होंने इस नए एक्सप्रेस वे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को धन्यवाद दिया है।
वहीं इस एक्सप्रेस वे से बलिया के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस एक्सप्रेस वे से जहां राहगीरों को तो फायदा होगा ही वहीं दूसरी ओर व्यावसाय को नया आयाम मिलेगा और व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…