बलिया में दिल दहला देने वाली घटना, एक साथ घाघरा में डूबे पांच बच्चे

बैरिया डेस्क:  जनपद में सोमवार दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। थाना क्षेत्र के बीएसटी बंधा के निकट अठगांवा कटान स्थल के करीब घाघरा नदी में नहाते समय एक साथ पांच बच्चे डूब गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठ हो गयी।

वहीं एसडीएम अशोक चौधरी, सीओ अशोक कुमार सिंह, एसएचओ संजय त्रिपाठी, चांद दियर के चौकी इंचार्ज रवींद्र राय व जयप्रकाशनगर के चौकी इंचार्ज राजकपूर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व स्थानीय मल्लाहों के प्रयास से एक बच्चे का शव मिल गया है, बाकी की तलाश जारी है।

घाघरा नदी में नहाने के लिए लवकुश यादव (16) पुत्र अवधेश यादव, विकास यादव (16) पुत्र संतोष यादव, पप्पू यादव (10) पुत्र परमात्मा यादव, विशाल यादव (14) पुत्र उद्धव यादव, लालू यादव (08) पुत्र जपकाश यादव निवासीगण टोला फखरू राय के डेरा घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच सभी एकराय होकर घाघरा नदी में नहाने के लिए अठगांवा के निकट कटान स्थल पर पहुंच गए और नहाते समय पांचों डूब गए। इन बच्चों के घाघरा नदी में डूबते समय कुछ लोगों ने देखा और बचाने का प्रयास भी किया, किंतु घाघरा की तेज धारा के कारण पांचों डूब गए। लोगों ने डूबे बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दी।

बच्चों के डूबने की खबर से पूरे में गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पड़ोसियों ने संभाला और उन्हें घाट पर ले गए।

समाचार लिखे जाने तक लवकुश यादव का शव स्थानीय लोगों के सहयोग से घाघरा से निकाल लिया गया। बाकी बच्चों की तलाश नदी में जारी है। इसके लिए रेवती से गोताखोर बुलाए गए हैं। सैकड़ों गामीणों के साथ एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारी घाट पर डेरा डाले हुए हैं। उधर घटना की सूचना पर विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago