बलिया- कहने को तीन-तीन पीएचसी, डॉक्टर एक भी नहीं

गड़वार।

बलिया- उत्तरप्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार आने के बाद यहां की जनता को बदलाव की उम्मीद थी लेकिन लगता है कि सारी सरकारें एक ही ढर्रे पर चलती हैं। उत्तरप्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की हक़ीक़त सबके सामने है।

सरकारी अस्पतालों की बदहाली किसी से छुपी नहीं। इलाज में लापरवाही तो कभी ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से ना जाने कितने मरीज़ बेवक़्त मौत की नींद सो जाते हैं।

बलिया ज़िला के नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अव्यवस्थाओं की भरमार है। गड़वार क्षेत्र के तीन-तीन न्यू पीएचसी की सूरत-ए-हाल कुछ और ही बयां कर रही हैं। इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का आलम यह है कि एक भी चिकित्सक यहां तैनात नहीं है। जबकि रोजाना इस चिकित्सालयों में सैकड़ों मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इनके इलाज को लेकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

गड़वार क्षेत्र में गड़वार न्यू पीएचसी, जगदेपुर न्यू पीएचसी, खरहाटार न्यू पीएचसी करीब दो दशकों से संचालित है। यहां जाने पर मरीज को न सही उपचार मिल पाता है और न ही दवा। हालांकि अस्पताल रोज खुलता है, स्वीपर आकर साफ-सफाई करते हैं।

इसके बाद फार्मासिस्ट बैठकर सिर्फ जिला अस्पताल जाने की बात करते है। मामूली बुखार में भी फार्मासिस्ट दवा तो लिखते हैं, लेकिन अफसोस दवा अस्पताल में नहीं मिलती, बाहर जाकर खरीदनी पड़ती है। गड़वार न्यू पीएचसी की बात करें तो यहां रोजाना औसतन 70 से 80 मरीजों का आना जाना लगा रहता है। जबकि दस से 20 मरीज डिलेवरी का होता है, लेकिन नार्मल डिलेवरी भी यहां नहीं हो पाती है।

इसके अलावा न्यू पीएचसी खरहाटार, घोसवती, खरहाटार, महावीरगंज, दूबे के डेरा, बसुदेवा, जनऊपुर, मसहां, खड़ींचा, शाहपुर कोटवां के अलावा अन्य गांवों में भी है। वहीं न्यू पीएचसी गड़वार में चांदपुर, महाकरपुर, सरयां हरिपुर, मनियर, जैतपुरा, बड़सरी, दामोदरपुर, त्रिकालपुर, बभनौली, गोविंदपुर, जंगलीबाबा धाम, गड़वार, बूढ़ऊं, जिगनीखास आदि गांव के सैकड़ों लोग अपना उपचार कराने आते हैं।

लेकिन फार्मासिस्ट के रहने के कारण करीब 25 किमी दूूर जिला अस्पताल आने के लिए मजबूर रहते हैं। क्षेत्र के गड़वार गांव के पूर्व प्रधान जलालुद्दीन खां ने बताया कि कई बार जिलाधिकारी समेत सीमएओ को अवगत कराया गया कि पीएचसी पर एक भी चिकित्सक तैनात नहीं हैं। जिसकी वजह से मामूली रोगों में लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। लेकिन अभी तक एक भी चिकित्सक तैनात नहीं किया गया।

वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह कल्लू ने बताया कि चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण करीब 25 किमी दूर मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है। जिला पंचायत सदस्य विजय वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago