Categories: बलिया

बलिया के इन आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा हेल्थ एटीएम

बलिया में मरीजों की सुविधा के लिए जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाई जाएगी। जिन केंद्रों पर मशीने लगेंगी उनमें हनुमानगंज, दुबहड़, नरही, गड़वार, चिलकहर, मनियर, पंदह और बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा के विस्तार के लिए सीएचसी और पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या ज्यादा है और उसके सापेक्ष चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी की कमी है, उनका चयन पहले हुआ है। वहां विधायक निधि से हेल्थ एटीएम मशीन लगाई जाएंगी।अभी इस विषय पर बातचीत चल रही है। अप्रैल के बाद मई माह तक यह मशीनें लग जाएंगी।हेल्थ एटीएम प्राथमिकता के तौर पर जिले के सभी CHC और PHC पर लगाया जाएगा। हेल्थ एटीएम से करीब 40 प्रकार की जांचें होंगी। इसमें हीमोग्लोबिन, सीबीसी, प्लेटलेट्स, वजन, पल्स रेट, कार्डियक, शुगर, यूरीन, मलेरिया, हेपेटाइटिस, अर्थराइटिस प्रोफाइल, प्रेगनेंसी, टाइफाइड आदि जांच शामिल हैं। मरीज को मशीन में नाम, उम्र, मोबाइल नंबर आदि सूचनाएं डालनी होंगी। इसके बाद मशीन पर उंगली रखकर खून देना होगा। मशीन जांचकर पांच से 10 मिनट में रिपोर्ट मरीज के मोबाइल नंबर पर भेज देगी।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। अभी आठ चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर विधायक निधि से हेल्थ एटीएम लगाने की प्रक्रिया चल रही है। मशीन से 40 तरह की जांच होगी, जो पांच मिनट में मिलेगी। मरीज जांच रिपोर्ट को टेली मेडीसिन कंसल्टेंट को भेजकर परामर्श ले सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago