पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जयंती पर स्वास्थ्य व सफाईकर्मियों को दिया जाएगा गमछा

 

– पूर्व पीएम के राजनीतिक सलाहकार रहे एचएन शर्मा ने जिला प्रशासन को दिया एक हजार गमछा

बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर 17 अप्रैल को समस्त नगरपालिका और नगर पंचायत के सफाईकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को गमछा वितरित किया जाएगा। युवा भारती ट्रस्ट, नई दिल्ली के सचिव और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार रहे एचएन शर्मा ने जिला प्रशासन को एक हजार गमछा दिया है, जिसे बुधवार को पत्रकार अजय कुमार उपाध्याय ने जिलाधिकारी से मिलकर सुपुर्द किया।
गौरतलब है कि 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्मदिन है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस अवसर पर तय हुआ है कि किसी प्रकार के समारोह का आयोजन नहीं होगा। इसकी जगह पर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे लोगों का सहयोग किया जाएगा। इसी क्रम में एचएन शर्मा ने एक हजार गमछा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। 17 अप्रैल को सभी नगरपालिका और नगर पंचायत में स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों के बीच इसे वितरित किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago