बलिया के फेफना कस्बे में आयोजित भारत सरकार के राष्ट्रीय व्याेश्री योजना के अंतर्गत आसरा केंद्र बिल्थरारोड के द्वारा विकलांग शिविर में ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, बैशाखी और हियरिंग मशीन का वितरण किया गया। शिविर का शुभारंभ समाज सेवी विद्यासागर ओझा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर विकलांगजनों को संबोधित करते हुए विद्या सागर ओझा ने बताया कि विकलांगों की सेवा सबसे बड़ी समाज सेवा है। समारोह में पहुंचे विकलांगों से उन्होने पेंशन एवं अन्य सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही विकलांगजनों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन,शादी,अनुदान,दुकान खोलने के लिए वित्तीय अनुदान समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
समारोह में जुटे विकलांगजनों से यह भी कहा कि वे निराश न हों जो सहायक उपकरण पाने से वंचित रह गए हैं उन्हे संस्था द्वारा शिविर लगाकर जल्द ही उपकरण उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर आर्केश दुबे, विक्की ओझा, अरविंद सिंह, नवीन सिंह, अमित गुप्ता, मोनू सिंह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…