बलिया में हाफ मैराथन का आयोजन, शामली के अजय बने विजेता

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामली के अजय कुमार ने जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर बनारस के आकाश पटेल और तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल के संतोष यादव रहे।

जिले के शारदा ऑटो मोबाइल पचखोरा से हाफ मैराथन की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू और एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव ने किया। इस मैराथन में कई लोग शामिल हुए।

मैराथन का शुभारंभ करने के बाद सांसद नीरज शेखर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस मैराथन समिति का आभारी हूँ, जिनके सहयोग से इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता का और व्यापक रूप हो, यह प्रतियोगिता अंतराष्ट्रीय स्तर की बन सके। इसके लिए एथलेटिक्स एसोसिएशन के हर निर्देश का पालन यह राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति करेगी। उन्होंने आयोजन को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सहयोग की बात कही।

एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रतियोगिता को और बड़ा आयाम दिया जा सकता है। इसमें एसोसिएशन की ओर से पूरा सहयोग होगा। वहीं मैराथन के विजेताओं को पुरुस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान पर आने वाले अजय कुमार सेना के जवान है। जिन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर जीत हासिल की।

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक देवेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। राष्ट्र नायक मैराथन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और वहां मौजूद लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन प्रदीप यादव ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago