बलिया में अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही की हुई है। पुलिस, खनन और परिवहन विभाग ने संयुक्त रुप अभियान चलाते हुए लाल बालू से लदे 37 ट्रकों को सीज किया। इनसे 18 लाख रुपए राजस्व वसूल किया गया है।
बता दें कि यूपी-बिहार के बॉर्डर के जय प्रभा सेतु पर कई ट्रकें लाल बालू परविहन करने के लिए निकली थी। तभी अधिकारियों ने धावा बोल दिया। आदेश मिलते ही एसडीएम, सीओ, खनन अधिकारी और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए गाड़ियों को कब्जे में लिया।ॉ
वहीं ट्रक सीज होने के बाद ट्रक मालिकों ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिवहन विभाग ने वैध रुप से आ रही ट्रकों को सीज किया जबकि अवैध रुप से आ रही ट्रकों को जाने दिया।
एआरटीओ अरुण कुमार के मुताबिक पिछले शनिवार को लाल बालू के अवैध परिवहन की शिकायतें मिली थी। जिसके बाद हम लोगों को कार्रवाई का आदेश दिया था। आदेशानुसार खनन अधिकारी, एसडीएम और सीओ गए थे। वहां बैरियर लगाकर करीब 37 गाड़ियां सीज की गई थी। अवैध बालू का भंडारण हो रहा था। पूरी कार्यवाही से लगभग 18 लाख रुपए का राजस्व मिला है। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…