मंगलवार को बलिया जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति फेज 3.0 के तहत 'हक की बात जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बलिया में मिशन शक्ति अभियान का तीसरा फेज शुरू हो चुका है। मंगलवार को जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और स्कूली छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए ताकि उनका शोषण न हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि “वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। भारतीय संविधान उन्हें अनेक अधिकार देता है। जिसके माध्यम से महिलाएं अपने शोषणम के विरुद्ध आवाज उठा सकती हैं। आज के समय में भी हम भारत की पचास फीसदी आबादी के हक की बात कर रहे हैं। जबकि समाज को खुद ही ये अधिकार देने चाहिए।”
प्रवीण कुमार ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि “अशिक्षा महिला और पुरुष में अंतर पैदा करती है। लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं।” कार्यक्रम में हिस्सा ले रही छात्राओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि “शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि शिक्षा से ही सभी समस्याओं का हल निकल सकता है।”
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने बताया कि “मिशन शक्ति फेज तीन का उद्देश्य देश की पचास फीसदी आबादी को जागरूक करना है।” उन्होंने कहा कि “महिलाओं को कार्यस्थल पर छेड़छाड़/यौन उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार, पुरुषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार, यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़िता का नाम सार्वजनिक ना होने का अधिकार, पति अथवा रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार व अन्य कई अधिकार दिए गए हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होना होगा।”
विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि “विश्व बैंक के अनुसार यदि भारत की पचास प्रतिशत जनसंख्या सहयोग करे तो भारत की जीडीपी में तीन फीसदी का विकास होगा।” हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अपनी समस्या मुख्य विकास अधिकारी और प्रशासन के सामने रखी। मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि हम जल्द ही आपकी समस्याओं को हल करेंगे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…