बलिया। बैरिया के एक नाले में 16 वर्षीय किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र के सोनबरसा-इमब्राहिमाबाद मार्ग पर ईंट भट्टा के पास स्थित भागड़ नाले से किशोरी की लाश बरामद की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि सोनबरसा से इमब्राहिमाबाद जाने वाले मार्ग के किनारे ईंट भट्टा के सामने मौजूद भागड़ नाला इन दिनों पानी से लबालब है। इसी नाले में लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने एक किशोरी की लाश देखी। घबराए लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र, एसएचओ बैरिया शिवशंकर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक किशोरी ने ब्लू रंग का टी शर्ट पहना था। लेकिन अभी किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी कहां की रहने वाली है और यहां कैसे आई। सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 17 साल हैं। किशोरी के शव को पानी से निकलवा के मर्चरी भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई चोट नहीं है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…