Categories: बलिया

बलिया में 6 हजार करोड़ से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, रेलवे ओवरब्रिज का भी होगा निर्माण

बलियावासियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन मंत्रालय ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए 500 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी है। जिसके बाद अब एक्सप्रेस वे का निर्माण तेज गति से होगा और जल्द ही जनपदवासी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही चितबड़ागांव से फेफना के बीच रेलवे ओवरब्रिज का भी निर्माण होगा।

बता दें कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे एनएच-29 (गोरखपुर से वाराणसी हाईवे) पर गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू होगा, जो करिमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट तक पहुंचेगा। यह मार्ग गाजीपुर जनपद के दो विधान सभा जहूराबाद व मोहम्मदाबाद तथा बलिया के तीन फेफना, बलिया नगर व बैरिया से होते हुए बिहार के छपरा को जोड़ेगी। इसके अलावा यह एक्सप्रेस-वे दक्षिण दिशा में बिहार के बक्सर को भी जोड़ेगा।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे वाराणसी-गाजीपुर-बलिया-छपरा रेल लाइल के बगल से गुजारेगी। इसमें चितबड़ागांव से फेफना के बीच रेलवे लाइन आ रही है। इसके लिए एनएचएआई ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा था जो स्वीकृत हो चुका है। धन जारी होने के बाद इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

वहीं एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरु हो चुका है। एक्सप्रेस-वे के लिये दो तहसीलों सदर और बैरिया के किसानों की भूमि अधिगृहित की जा रही है। सूत्रों की मानें तो करीब 98 किसानों से यूपीडा लगभग 460 हेक्टेयर जमीन लेगा। यह सड़क सदर तहसील के 82 और बैरिया के 16 गांवों से होकर गुजरेगी।

इस भूमि के बदले किसानों को मुआवजे के तौर पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। एक्सप्रेस वे का सर्वे और सीमांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है। 60 फीसदी भूमि अधिगृहित होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago