Categories: बलिया

यूपी बिहार के जिलों को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे विकास के मार्ग पर मील का पत्थर साबित होगा। गाजीपुर के जंगीपुर से शुरु 117 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे मांझी घाट तक जाएगा। इससे यूपी ही नहीं बिहार के भी कई जनपद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कनेक्टर हो पाएंगे।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनने से बलिया के साथ साथ बक्सर, आरा, भोजपुर, छपरा, सीवान और पटना समेत बिहार के कई जिलों का सीधा जुड़ाव पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होगा। गाजीपुर से निकला एक्सप्रेस वे करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, हल्दी और बैरिया होते हुए गुजरेगा। करीमुद्दीनपुर से तीन किलोमीटर आगे उत्तमपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा। भरौली के रास्ते बिहार के कई जनपद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएंगे।

अलग अलग चरणों में निर्माण हो रहा है। परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी 14 नवंबर को चौधे चरण की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। चौथ चरण बक्सर स्पर (17 किलोमीटर) होगा। यह करीमुद्दीनपुर से शुरू होगा और भरौली में गंगा के पुल (बक्सर से तीन किलोमीटर (पहले) के पास समाप्त होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर से आईं आठ कंपनियों के ई-टेंडर दस्तावेज स्वीकार किए हैं। कुल 134 किलोमीटर के फोरलेन निर्माण में अब 513.73 करोड़ रुपये अधिक खर्च होंगे।

केंद्र सरकार ने कुल 5311 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें एनएचएआइ ने यूपीडा (यूपी एक्सप्रेसवेज डेवलेपमेंट अथारिटी) को 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने 150 करोड़ बलिया और 100 करोड़ रुपये गाजीपुर प्रशासन को दिए हैं। आजमगढ़ एनएचएआई एसपी पाठक का कहना है कि गाजीपुर में भी जल्द जमीन अधिग्रहण शुरू कराया जाएगा। दो फेज के लिए 13 कंपनियों के आवेदन स्वीकार किए गए है। अब उनके टेंडर दस्तावेज का अध्ययन होगा। दिसंबर तक कंपनी फाइनल होगी। बता दें कि एक्सप्रेस वे के लिए बलिया के 99 गांवों से 438 हेक्टेयर भूखंड और गाजीपुर के 86 गांव से 312 हेक्टेयर भूखंड खरीदा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago