बलिया। बलिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने के बाद अब इसके निर्माण के लिए कवायद तेज कर दी गई है। गाजीपुर से मांझीघाट तक बनने वाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए NHAI ने जमीन अधिग्रहण के लिए जिले के दो तहसीलों के कुल 98 गांवों को शामिल किया है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे कुल चार तहसीलों से होकर गुजरेगा जिसमें गाजीपुर सदर, मोहम्दाबाद, बलिया सदर व बैरिया तहसील शामिल है। बताया गया है कि बलिया के कुल 98 गांवों से होकर ये एक्सप्रेस-वे निकलेगा।
इसके निर्माण के लिए जिले में किसानों से लगभग 765 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जाएगी। जानकारी के मुताबिक दोनों तहसीलों से भूमि की पैमाइश करकर खसरे आदि के आधार पर रिपोर्ट बनाकर इसे NHAI को भेज दिया गया है। रिपोर्ट की स्वीकृति के बाद अब किसानों से जमीन की खरीद शुरू करा दी जाएगी। मांझीघाट पर जयप्रभा सेतु से सटे एक और टू लेन का पुल बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण और कंस्ट्रक्शन पर पांच हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
इन प्रमुख गांवों से निकलेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे– बताया गया है कि सदर तहसील के शाहपुर, लकौरा, बढ़वलिया, हरदत्तपुर, टिकारी, बशरतपुर, हैबतपुर, खोरीपाकड़, सर्फुदीदनपुर, माल्देपुर, विजयीपुर, बनकटा, कंसपुर, मोहनछपरा, नगवां, भेलसर, भीमपट्टी, कछुवा खास, मुड़ाडीहस लाखपुर, बेलहरी, दुधैला, रघुनाथपुर, दिघार समेत 72 गांव शामिल हैं। वहीँ बैरिया तहील के कंचनपुर, रामपुर, छेड़ीडीह, नकागांव, बलिहार, दयाछपार, दलपतपुर, जगदेवा, टेंगरहीं, सोनबरसा, इब्राहिमाबाद उपरवार, चांददीयर समेत 16 गांव शामिल हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…