बलिया। तेज आवाज के साथ हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर शासन की ओर से कड़े नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत 80 डेसिबल से अधिक की ध्वनि उत्सर्जित करने पर विभाग की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत बलिया में आज कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर शहर के प्रमुख स्थानों पर बुलेट में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
प्रेशर हॉर्न लगाकर चलने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। 10 बुलेट को ध्वनि प्रदूषण में चालान किया गया। यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ सघन अभियान चलाया। चित्तू पांडेय चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। नियम का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। और तेज आवाज ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों का चालान काटा जाएगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…