Categories: बलिया

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे: बैरिया में लेखपालों की मनमानी, कागजातों में सुधार के लिए मांगी मोटी रकम !

बलिया। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर लेखपालों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। बैरिया में काश्तकारों ने वरासत और अन्य कागजातों के सुधार के लिए सुविधा शुल्क के रूप में मोटी रकम की मांग करने का आरोप लगाया है।

बता दें जिस-जिस जमीन से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है, उन उन गांवों के लेखपाल सवालों के घेरे में हैं। नौका गांव के प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह सहित कई किसानों ने आरोप लगाया है कि जो वरासत 500 में होता था, उसके लिए अब लेखपाल 15 से 20 हजार रुयये मांगने लगे हैं। अन्य कागजातों में सुधार के लिए भी मनमाने तरीके से पैसे की मांगे जा रहे हैं।किसानों ने बताया कि लेखपाल कह रहे हैं कि हमारे लिख पढ़ देने से ही आपको मोटी रकम मिल जाएगी। तो हम मुफ्त में काम क्यों करें। मामले की शिकायत जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र से भी की गई, लेकिन किंतु लेखपालों के आचरण में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

बैरिया तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि अगर लेखपाल इस तरह का आचरण कर रहे हैं तो यह मामला गंभीर है। संबंधित किसान लिखित शिकायत करें। जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। वहीं जब इस बारे में उपजीलाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago