बलिया के इस स्कूल का शानदार फ़ैसला, कोरोनकाल में फ़ीस की माफ़, एडमिशन फ़ीस भी कर दी आधी!

बलिया डेस्क : इस साल पूरी दुनिया ने कोरोना का कहर देखा. कोरोनाकाल में एक तरफ जहाँ लोगों की जान पर बन आई, वहीँ दूसरी तरफ आर्थिक तौर पर इस बीमारी ने सभी की कमर तोड़ कर रख दी. नुकसान ही नुकसान सभी का हुआ. पढ़ाई लिखाई से लेकर काम धंधे सभी चौपट हो गए.

हालाँकि अब धीरे धीरे अन लॉक की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और कुछ गाइड लाइन के साथ स्कूल खोलने की इज़ाज़त प्रदेश सरकार ने दे दी है. लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ऐसे बुरे हालात में अभिभावकों के ऊपर बोझ काफी बढ़ गया है. घर चलाने के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल पड़ रहा है.

विज्ञापन

इसे देखते हुए हॉली पथ कान्वेंट स्कूल सिंहपुर के प्रबंधक डॉ. सुबहान अंसारी एवं प्रशासनिक विभाग के प्रमुख उपेंद्र चौधरी ने बड़ा फैसला किया है और अभिभावकों को कुछ राहत पहुंचाई है. दरअसल मौजूदा हालात को देखते हुए सभी छात्रों का अप्रैल से अगस्त तक का शिक्षण शुल्क माफ कर दिया गया है.

इसके साथ साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि नए सत्र 2020-21 में क्लास नर्सरी से आठवीं तक के नए एडमिशन पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी. उन्होंने कहा है कि कोरोना महा मा’री तथा लाक डाउन की वजह से पैदा हुई परेशानी के इस वक़्त में हाली पथ कान्वेंट स्कूल अपने अभिभावकों के साथ खड़ा है. वहीँ इस फैसले की सभी तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बाकी के स्कूलों को भी इस दिशा में सोचना चाहिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago