Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में श्री सारथी सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘THE UDDAN’ नि:शुल्क पाठशाला की एक और शाखा का भव्य शुभारंभ

श्री सारथी सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘THE UDDAN’ नि:शुल्क पाठशाला की एक और शाखा का भव्य शुभारंभ भीमपुरा नंबर 2, बेल्थरा रोड में किया गया। इस अवसर पर स्नातक खंड वाराणसी से समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य माननीय श्री आशुतोष सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बेल्थरा रोड विधानसभा के समाजवादी नेता श्री राजेश पासवान ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि श्री आशुतोष सिन्हा ने संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा, “सिर्फ 22 वर्ष की उम्र में संजीव गिरी ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह आज के युवाओं के लिए एक मिसाल है। उनका समर्पण और समाजसेवा के प्रति जुनून प्रेरणादायक है। जो युवा अपने समय को दिशा देना चाहते हैं, उन्हें संजीव से सीख लेनी चाहिए। मैं इस संस्था के साथ हमेशा खड़ा हूं और जब भी ज़रूरत होगी, हर संघर्ष में साथ दूंगा।”

विशिष्ट अतिथि श्री राजेश पासवान ने कहा, “शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना एक पुनीत कार्य है। ‘THE UDDAN’ जैसी पाठशालाएं समाज के लिए एक आशा की किरण हैं। जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं हर संभव सहयोग करूंगा।”

संस्थान के अध्यक्ष श्री अवितेश सिंह रोशन ने कहा, “हमारी संस्था का लक्ष्य है कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने। हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले – यही हमारा संकल्प है।”

संस्था के संस्थापक श्री संजीव गिरी ने भी समाज सेवा और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, जो उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित करने वाले थे।

कार्यक्रम के दौरान पाठशाला के सक्रिय संचालन हेतु राजेश कुमार और सुंदरम प्रजापति को सम्मानित किया गया। साथ ही श्री सारथी सेवा संस्थान के सभी सदस्यों की सक्रियता और समर्पण की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान, शशि प्रकाश कुशवाहा, शशि प्रकाश चौरसिया (भाजपा नेता), देवनारायण प्रजापति (वरिष्ठ भाजपा नेता), संतोष पाण्डेय (सभासद), अभिषेक सिंह, ऋषि चंदन आदि उपस्थित रहे।

संस्था के प्रमुख सदस्यों में संजीव गिरी (संस्थापक), अवितेश सिंह (अध्यक्ष), मंजीत सिंह (प्रभारी), राजेश कुमार (ब्रांच व्यवस्थापक), सुंदरम सिंह, दीपू पाठक, दीपक, अभिषेक तिवारी, रियांशु जायसवाल, अभिषेक पाल शामिल हैं।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुस्तकें, नोटबुक, पेन और मिठाइयाँ वितरित की गईं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखकर कार्यक्रम की सफलता स्वतः प्रमाणित हो रही थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago