मोदी सरकार वापस लेगी कृषि कानून! बलिया के भाजपा नेता ने किया यह बड़ा दावा

बलिया। बीते लंबे समय से किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे है।  केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस बिल का विरोध कांग्रेस तो कर ही रही है साथ ही अब भाजपा के कुछ नेता भी किसानों के समर्थन में आ गए हैं। इसी बीच बलिया में भाजपा की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस ले सकती है। उनके इस बयान के बाद से राजनैतिक हलचलें तेज हो गई हैं।

पूर्व विधायक सिंह ने रविवार रात जिले के नगरा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा,‘‘ किसानों की मांगे सही हैं। विधान।सभा चुनाव और किसानों में रोष को देखते हुए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार इन कानूनों को वापस ले सकती है।’’ उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शनों के चलते भाजपा के नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों में नहीं जा पा रहे हैं और आने वाले समय में किसान भाजपा के जन प्रतिनिधियों का घेराव भी कर सकते हैं। उनके इस दावे के बाद से तमाम सवाल उठने लगे हैं।

कृषि कानूनों को वापस लेने की आशंकाओं के बीच बलिया का राजनैतिक पारा चढ़ गया है। वहीं पूर्व विधायक ने इजराइल के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस से कथित तौर पर जासूसी कराने जाने को लेकर संसद में चल रहे गतिरोध को दुर्भाग्यपूर्ण कहा, उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में विपक्ष की मांग पर विचार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपनी ही सरकार को नसीहत देते कहा कि विपक्ष चाहता है तो सरकार जासूसी कांड की जांच कराए। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि संसद का सत्र सुचारू रूप से चले।

सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने सरकार को कोविड को लेकर तैयारियों निशाना साधा। उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा की गई तैयारियों पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि सरकार ने दूसरी लहर से सबक नहीं लिया और मामलों से आगे निपटने के लिए कोई प्रभावी प्रबंध नहीं किए हैं।

वहीं पूर्व विधायक के अपनी ही पार्टी को घेरने के बाद बलिया में राजनैतिक हलचलें तेज हैं। भाजपा के गुणगान करने वाले पूर्व विधायक अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलते दिखे। पूर्व विधायक के बदले-बदले अंदाज को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago