बलिया के नए SP की IPS पत्नी सुजाता सिंह भी रह चुकी हैं जिले की कप्तान

2012 बैच के राज करन नैय्यर बलिया के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। खास बात यह है कि उनकी पत्नी सुजाता सिंह भी बलिया में एसपी रह चुकी है। 2017 में उन्होंने 70वें एसपी के रुप में बलिया में अपना चार्ज संभाला था और वह बलिया की पहली महिला पुलिस कप्तान बनी थी। वर्तमान में सुजाता सिंह बहराइच में एसपी पद पर कार्यरत हैं।

फरीदाबाद निवासी राजकरन नैय्यर की शादी 2017 में सुजाता सिंह से हुई थी। पति-पत्नी दोनों ही प्रशासनिक सेवा में तैनात हैं और उनके कार्यों की सराहना अक्सर की जाती है। सुजाता के बारे में बात करें तो वह हाथरस, मुरादाबाद, मऊ व नोएडा में बतौर अपर पुलिस अधीक्षक के रुप में कार्य कर चुकी हैं। सुजाता सिंह  बिहार के नालंदा जनपद के चैनपुर गाँव की रहने वाली  है। इनका जन्म  15-03-1985 को हुआ था। सुजाता का जीवन संघर्ष भरा रहा। इन्होंने बचपन के दिनों में लालटेन में पढ़ाई की है। 10वीं में टॉपर रह चुकी सुजाता ने रूड़की से इंजीनियरिंग की पढाई की हैं।

जब सुजाता ने बलिया की पहली महिला कप्तान के रुप में कमान संभाली तो जनपद में खुशी का माहौल था। क्योंकि बलिया के इतिहास में पहली बार किसी महिला एसपी की तैनाती शासन द्वारा की गई थी। सुजाता ने अपने कार्यकाल के दौरान बलिया में अपराधियों में अपना खौफ कायम रखा। वह लोगों की मदद करती हुई नज़र आई। जनता और सरकार के भरोसे पर खरा उतरी। अब जनपद में उनके पति और तेज तर्रार अफसर राज करन नैय्यर की एंट्री होने पर लोगों को उम्मीद है कि जनपद में अपराध से मुक्ति मिलेगी और जनता की परेशानियों को समझा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago