प्रदेश में गरीबों, दलितों और पिछड़ों की नहीं सुनी जा रही, अफसर मनमानी कर रहे हैं- ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को फिर से प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखे। बोलें कि प्रदेश में गरीबों, दलितों और पिछड़ों की नहीं सुनी जा रही है। अफसर मनमानी कर रहे हैं। मांग उठाई कि नियुक्तियां रोककर सरकार पहले पिछड़ा और दलित वर्ग के आरक्षण में विभाजन करे।

गन्ना शोध संस्थान में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री राजभर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा तथा दलितों के आरक्षण में अति दलित का आरक्षण कोटा अलग किया जाए। इस बात पर संतोष जताया कि उनके आवाज उठाने के बाद मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर बोला है। प्रदेश सरकार से यह भी मांग की कि बिहार की तर्ज पर प्रदेश में भी शराबबंदी की जाए। गरीबों की बर्बादी की सबसे बड़ा कारण शराब ही है।
अमित शाह के सामने रखेंगे प्रदेश की अव्यवस्थाओं को

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफसर बेलगाम हो गए हैं। अपनी मनमानी कर रहे हैं। पात्र गरीबों को आवास और राशन कार्ड नहीं मिल रहा है। थानों में गरीबों की नहीं सुनी जा रही है। प्रदेश सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास धरातल पर नहीं दिख रहा है। कहा कि इन मुद्दों को वह अमित शाह के साथ 10 अप्रैल को होने वाली बैठक में उठाएंगे। बोलें कि इस बीमारी (यानी अव्यवस्था) का इलाज एम्स (यानी दिल्ली) से ही संभव है। इसीलिए प्रदेश की इन समस्याओं से वह भाजपा नेतृत्व को अवगत करा रहे हैं। यह भी बोलें कि उनकी पार्टी के कुल चार विधायक हैं इनसे प्रदेश सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनका मकसद सरकार में रहते हुए व्यवस्थाएं ठीक करने की कोशिश करना है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago