बलिया में नहीं मिल रही है ये सुविधाएं, शासन ने भेजा नोटिस, अब देना होगा जवाब

बलिया जिले में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों, मुख्य बाजार और पर्यटन स्थलों पर जनता के लिए मुफ्त वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। शासन ने बीते सितंबर महीने में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को मुफ्त वाईफाई सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए थे। एक महीने बीत जाने के बाद भी इन जगहों पर ये व्यवस्था नहीं उपलब्ध कराई गई हैं।

शासन की ओर से जिले के सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। लेकिन स्थिति यह है कि जिले की सड़कों पर गड्ढे़ अभी भी मुंह खोले बैठे हैं। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों ने शासन का निर्देशों की अनदेखी तो की ही। साथ ही इन कार्यों के पूरा न होने की रिपोर्ट भी शासन को नहीं भेजी गई है।

अब इस लापरवाही पर शासन ने खुद ही संज्ञान लिया है। शासन की ओर से जिले के कई निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। बलिया और रसड़ा नगरपालिका को नोटिस जारी की गई है। नगर पंचायतों में बांसडीह, चितबड़ागांव, मनियर और सिकंदरपुर के ईओ को शासन की ओर से नोटिस पहुंचा है।

बता दें कि निर्देशानुसार बलिया नगरपालिका को दो स्थानों पर, अन्य नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को एक जगह पर वाईफाई की सुविधा देनी है। बेल्थरा रोड और सहतवार जैसे क्षेत्रों में कुछ जगहों पर वाईफाई की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। सहतवार के नगर पंचायत कार्यालय में वाईफाई लग चुकी है।

गड्ढा मुक्ती को लेकर दिए गए निर्देश पर भी कोई खास ध्यान नहीं दिया गया है। शहर की सड़कें अभी भई गड्ढों से पटी पड़ी हैं। वाहन इन रास्तों से गुजरते हुए हिचकोले खाने को मजबूर है। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को दो नोटिस जारी कर गड्ढा मुक्ती की रिपोर्ट मांगी गई थी। लेकिन इसकी रिपोर्ट भी शासन को नहीं भेजी गई है। अब कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद अधिशासी अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago