बलिया में नया कारागार बनाने को शासन की तरफ से मिली हरी झंडी

बलिया डेस्क: जिला कारागार की तस्वीर भी अब जल्द बदलती हुई नज़र आने वाली है। इसके लिये शासन ने कारागार के क्षमता बढ़ाने के साथ ही इसके लिए भवन निर्माण दूसरी जगह कराने को हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद शासन ने डीएम को चिट्ठी भेजकर नये जेल निर्माण के लिये जमीन का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

इस निर्देश के मुताबिक उस वक्त शहर के बाहरी इलाके में करीब 339 कैदियों के रखने की क्षमता वाले जेल का निर्माण कराया गया। कारागार में कैदियों के हिसाब से बैरकों व संसाधनों की व्यवस्था भी की गयी। समय के साथ आबादी व अपराध दोनों में बढ़ोत्तरी हुई। नतीजा यह हुआ कि कम क्षमता के बावजूद जेल में कुछ दशकों से क्षमता से दोगुना से अधिक कैदी बंद होने लगे।

जेल प्रशासन ने शौचालय आदि की व्यवस्था तो जरुर करायी लेकिन इसके बाद भी बंदियों व जेल के अधिकारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिये जिला प्रशासन व जेल के अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखकर नये जेल के निर्माण की मंजूरी देने का आग्रह किया। कई बार के पत्राचार के बाद पिछले कुछ माह पहले हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नई जेल निर्माण की मंजूरी दे दी है।

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago