बलिया- फेफना में कोल्डस्टोरेज से सरकारी उपकरण बरामद, बीजेपी नेता का बताया जा रहा स्टोरेज

बलिया। फेफना विधानसभा में चुनावी सरगर्मियों के बीच क्षेत्र में दिव्यांगों को दिए जाने वाले उपकरण एक निजी कोल्डस्टोरेज से बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये कोल्डस्टोरेज बीजेपी नेता का है। वहीं सदर एसडीएम के निर्देश पर टीम ने उपकरणों को जब्त कर सोहांव ब्लॉक पर वीडीओ की निगरानी में सौंप दिए हैं। साथ ही दिव्यांगजन अधिकारी को नोटिस जारी कर मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। मामले में काफी सवाल उठ रहे हैं। जिनका सवाल जांच के बाद ही मिल सकता है।

बता दें कनैला गांव स्थित एक कोल्डस्टोरेज में दिव्यांगजनों को दिये जाने वाला उपकरण भारी मात्रा में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। एसडीएम सदर के निर्देश पर टीम ने उपकरणों को सोहांव ब्लॉक पर बीडीओ की निगरानी में सौंप दिया है। निजी स्थान पर उपकरण मिलने पर दिव्यांगजन अधिकारी को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की गई है। भारत समाचार ने अपनी रिपोर्ट में इस कोल्ड स्टोरेज को भाजपा के बड़े नेता और सरकार में एक मंत्री के करीबी का बताया है। 

वहीं टीम ने बरामद उपकरणों को ट्रकों पर लदवाकर कर सोहांव ब्लॉक भेजा। जहां सोहांव ब्लॉक के बीडीओ के संरक्षण में सभी उपकरण रखे गए हैं। एसडीएम सदर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कनैला गांव में एक कोल्ड स्टोरेज में दिव्यांगजनों को दिए जाने वाले सरकारी उपकरण रखे हैं। जांच की गई तो सही पाया गया और वहां पर जांच में भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। दिव्यांगजन अधिकारी को नोटिस भेजा गया है। जिसमें पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में ये उपकरण निजी स्थान पर रखे गए थे, यह गैर कानूनी है। क्या सम्बंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी थी? हालांकि जांच के बाद भी सब कुछ साफ हो पाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

7 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago