गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी के संचालन को हरी झंडी, तीन जनवरी से ट्रैक पर !

बलिया डेस्क : रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर व वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दे दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तीन जनवरी से इंटरसिटी का संचालन शुरू किए जाने की जानकारी दी है। ट्रेन का संचालन शुरू किए जाने की घोषणा से लोगों में ख़ुशी का माहोल है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान पूरे देश में ट्रेन का संचालन पूरी तरह से ठप होने के साथ ही इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन भी बंद कर दिया गया था। कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद महत्वपूर्ण रूटों पर चुनिंदा ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ लेकिन इंटरसिटी का संचालन अभी तक शुरू नहीं किया गया।

उसके बाद क्षेत्रीय जनता द्वारा इंटरसिटी ट्रेन चलाने की लगातार मांग की जाने लगी। जनता की मांग पर विचार करते हुए रेलवे बोर्ड ने तीन जनवरी से ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इंटरसिटी चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। साथ ही रेल राजस्व में भी इजाफा होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago