बलिया- बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, दोस्त को भी लगी गोली

बलिया में बदमाशों के हौसले अभी भी बुलंद हैं।  जिले में तड़के बेखौफ बदमाशों ने शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। छह हथियारबंद बदमाशों द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता नथुनी सिंह पर किए गए जानलेवा हमले में वह तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके साथी को गोली लग गई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक   रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव निवासी बीजेपी कार्यकर्ता नथुनी सिंह अपने गांव के ही बीरबल चौहान और पारस राजभर के साथ ट्यूबवेल पर बैठे थे। इसी दौरान 5-6 हथियारबंद बदमाश पहुंच गए।

नाम पूछकर चला दी गोली
बदमाशों ने नथुनी सिंह के बारे में पूछकर फायर कर दिया। इस बीच हाथापाई में नथुनी सिंह के सहयोगी बीरबल चौहान के पैर में गोली लग गई। शोर मचने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश मौके से भाग निकले।

जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
वारदात में घायल बीरबल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस पूरे मामले में एएसपी विक्रांतवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

16 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago