पूर्वांचल के लिए खुशखबरी! दिल्ली से वाराणसी हो सकता है बुलेट ट्रेन का अगला कॉरिडोर

मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट पर भले ही निर्माण ने अभी रफ्तार न पकड़ी हो, लेकिन अब बुलेट ट्रेन के दूसरे कॉरिडोर को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। बुलेट ट्रेन का दूसरा कॉरिडोर दिल्ली और वाराणसी के बीच हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रस्तावित कॉरिडोर का ऐलान हो सकता है। यूपी के इस कॉरिडोर की घोषणा राजनीतिक लिहाज से मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है।

इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक , हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन बुलेट ट्रेन के जो कॉरिडोर तैयार करने पर विचार हो रहा है, उनमें दिल्ली-वाराणसी प्रमुख है। दरअसल, सरकार को लग रहा है कि बुलेट ट्रेन के इस कॉरिडोर से नरेंद्र मोदीसरकार की विकास की छवि को और मजबूती मिलेगी और राजनीतिक लिहाज से भी बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में इस घोषणा का फायदा मिल सकता है।

दिल्ली और वाराणसी के बीच की रेल से दूरी लगभग 750 किमी की है। रेलवे पहले ही इस बात की तैयारी कर रहा है कि बुलेट ट्रेन के बहुत लंबे कॉरिडोर बनाने की बजाय पांच सौ से आठ सौ किमी के कॉरिडोर बनाए जाएं। फिर उन्हें आगे जोड़ा जाए। इसका फायदा यह होगा कि इससे निर्माण कार्य में ज्यादा लंबा वक्त नहीं लगेगा और खर्च भी एक सीमा तक ही आएगा।

वाराणसी के मामले में रेलवे को लगता है कि यहां तक अगर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाया जाता है तो यूपी का एक बड़ा हिस्सा इस कॉरिडोर से जुड़ सकता है। राजनीतिक नजरिए से यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है। ऐसे में अगर मोदी सरकार के कार्यकाल में ही इस कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा हो जाती है तो इसे मोदी का वाराणसी को बड़ा तोहफा माना जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago