खुशखबरी- बलिया के अब ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगाने के लिए मिलेंगे 10 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन

बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है। इस योजना के तहत ग्रमीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक व्यक्तियों को अपने पैरों पर खड़ा करने यानि स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वरोजगार के लिए अधिकतम 10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाती है। बलिया जिले में भी योजना का अच्छे से क्रियान्वयन हो रहा है। स्वरोजगार के लिए इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकता है।

ऐसे करें आवेदन-  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक पात्र उद्यमी या लाभार्थी www.upkvib.gov.in पर विभिन्न दस्तावेजों की अपलोडिंग सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं आवेदन फार्म की प्रिंटेड प्रति के साथ ही समस्त दस्तावेजों की प्रतियां जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना होगा।

आदेवन करने के लिए योग्यता- आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण होना चाहिए। पॉलिटेक्निक, आईटीआई उत्तीर्ण व खादी ग्रामोद्योग से प्रशिक्षण प्राप्त एवं पूर्व से कार्यरत परंपरागत कारीगर को चयन में वरीयता मिलेगी। आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत राशि का करना होगा। अंशदान सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थी को कुल परियोजना लागत का 10 प्रतिशत आरक्षित वर्ग तथा (अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक एवं महिलाओं के लिए) को पांच

प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना अनिवार्य है। इस योजना से बेरोजगारी की मार झेल रहे तमाम युवा लाभान्वित होकर आर्थिक तौर पर मजबूत बन रहे हैं। कोरोनाकाल में कई लोगों की नौकरियां छिन गई। ऐसे में इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago