बलिया- जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण आज

बलिया। छह महीने की देरी से नई पंचायत का गठन सोमवार को होने जा रहा है। 75 जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी वार्ड प्रतिनिधि अपना काम शुरू कर देंगे। साथ ही विकास को एक बार फिर गति मिलेगी। अतः अब नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। जिसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा सोमवार को यान आज शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।

शपथ ग्रहण का आयोजन गंगा बहुउद्देशीय सभागार में सोमवार सुबह 11:00 बजे से किया गया है। इसके लिए सभागार को पूरी तरह से सजाया गया है। जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कुल 58 सदस्यों को शपथ दिलाया जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्षों को जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाया जाएगा। जबकि सदस्यों को शपथ दिलाने का कार्य अध्यक्ष करेंगे। सभी सदस्यों को इसकी लिखित सूचना दे दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago