बलिया के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस दिन शुरू होगा किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस का संचालन

बलिया। बलिया जिले वासियों की लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते एक नई सौगात दी है। रेलवे ने किशनगंज-अजमेर-किशनगंज (05715/05716) त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। बता दें कि यह किशनगंज से 23 जुलाई और अजमेर से 26 जुलाई से अगली सूचना तक चलाई जाएगी।

किशनगंज-अजमेर-किशनगंज गाड़ी के मार्ग पर चलेगी ट्रेन, यह रहेगा समय– किशनगंज-अजमेर (05715) विशेष गाड़ी 23 जुलाई से हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को किशनगंज से सुबह छह बजे, छपरा से 17.15 बजे, बलिया से 18.40 बजे, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, दिल्ली होते हुए अजमेर रात 9.40 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में अजमेर-किशनगंज (05716) विशेष गाड़ी 26 जुलाई से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को अजमेर से 12 बजे, दिल्ली से रात 8.35 बजे, आजमगढ़ से सुबह 11.15 बजे, छूटकर बलिया दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी।

यात्रियों को करना होगा कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन– इस ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम सह तृतीय श्रेणी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो तथा जीएसएलआर/जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago