भारतीय रेलवे ने बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए पटना-बलिया रूट पर एक विशेष मेमू ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक चलेगी और इस दौरान कुल 91 फेरे लगाए जाएंगे। पटना से बलिया जाने वाली ट्रेन (संख्या 05297) सुबह 8:15 बजे पटना से रवाना होकर कई महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे दीघा ब्रिज हाल्ट, भरपुरा, परमानंदपुर पर रुकते हुए दोपहर 12:45 बजे बलिया पहुंचेगी।
बलिया से पटना लौटने वाली ट्रेन (संख्या 05298) दोपहर 1 बजे रवाना होकर बांसडीह रोड, सहतवार, रेवती होते हुए शाम 5:55 बजे पटना पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 20 से अधिक स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे छपरा, मांझी और बांसडीह रोड जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। अशोक कुमार, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन मेमू रेक से संचालित की जाएगी और तीन महीने तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…