Categories: बलिया

बलिया के अफसरों की नेक पहल, 36 अफसर 198 आंगनबाड़ी केंद्रों को लेंगे गोद, हर एक सुविधा कराएंगे मुहैया

बलिया। जिले के अफसर एक नेक पहल करने जा रहे हैं। जहां 198 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्र बनाने के लिए 36 अफसर गोद लेंगे। ये अधिकारी इन केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली आदि सुविधाएं कराएंगे। साथ ही वॉल पेंटिंग भी कराएंगे। ग्रामीणांचल के कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम आदि की दवाएं समय से वितरित कराएंगे। बता दें कि, 3 हजार 471 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 हजार 500 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तैनात हैं।

पोषण मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के चयन में अल्प विकसित, कम सुविधाओं वाले या फिर दूर-दराज सेंटरों को गोद लेने में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रथम चरण में जिला स्तरीय अधिकारियों ने गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि इसमें जनप्रतिनिधियों को भी गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाना है। पहले यह व्यवस्था केवल अधिकारियों तक सीमित थी, लेकिन अब जनप्रतिनिधियों को भी गोद लिए जाने की व्यवस्था शुरू की गई है। जिले में अभी किसी जनप्रतिनिधि ने इसकी पहल नहीं की है।

वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय का कहना है कि जिला स्तरीय अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेंगे। कुछ अधिकारी अभी प्रक्रिया में है। शीघ्र ही जनप्रतिनिधि भी आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को संतुलित आहार वितरण कराने के साथ शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago