देवरिया कांड: शेल्टर होम से मुक्त कराई गई 7 बच्चियों को बलिया लाया गया

देवरिया

देवरिया  के एक शेल्टर होम से मुक्त कराई गई 23 बच्चियों समेत 26 बच्चियों को शुक्रवार को बलिया, लखनऊ, वाराणसी के संरक्षण गृहों में स्थानांतरित कर दिया गया।

इनमें से एक बच्ची गोरखपुर में बरामद हुई थी। जबकि दो अन्य अनाथ बच्चियों को आरपीएफ ने गुरूवार को रेलवे स्टेशन से लाकर बाल सदन को सौंपा था। सेल्टर होम से बरामद सभी 23 बच्चियों का गुरुवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मैजिस्ट्रेट से सामने बयान दर्ज करवाया गया।

इन 23 बच्चियों के अलावा सेल्टर होम में ही रहने वाली एक बच्ची गिरजा त्रिपाठी गोरखपुर स्थित बृद्वा आश्रम से बरामद हुई थी। इनमें से 13 बच्चियों को वाराणसी, 7 बच्चियों को बलिया और 6 बच्चियों को लखनऊ स्थित संरक्षण गृह में भेजा गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि लखनऊ भेजी गई 6 बच्चियों को पहले इलाहाबाद भेजा जाना था मगर ऐन वक्त पर इनको लखनऊ भेजने का निर्देश मिला।

शेल्टर होम प्रकरण की जांच करने एसआईटी की टीम शुक्रवार को देवरिया पहुंची। एडीजी क्राइम संजय सिंघल की अगुवाई में मेरठ पीटीसी में तैनात एसएसपी पूनम सिन्हा समेत तीन सदस्यीय टीम लगभग 1 बजे देवरिया पहुंची। जहां लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में थोड़ी देर ठहरने के बाद पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह पहुंची। जहं इस घटना से संबंधिंत सभी फाइलों को तलब किया और जांच शुरू कर दी। देवरिया शहर के स्टेशन रोड में चल रहे इस शेल्टर होम से रविवार की शाम एक 13 वर्षीय बच्ची भाग कर महिला थाने पहुंच कर पुलिस के सामने शेल्टर होम के बारे में बताया था।

बच्ची के मुताबिक वहां रहने वाली बच्चियों से देह व्यापार कराया जाता था और मना करने पर पिटाई की जाती थी। उसने सेल्टर होम की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और अधीक्षिक कंचनलता त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने सेल्टर होम पर छोपमारी कर 23 बच्चियों को बरामद किया और संचालिका गिरजा त्रिपाठी समेत उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफतार किया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago