मऊ- युवक ने छात्रा से कहा- I LOVE YOU, मना करने पर चाकू से रेत दिया गला

उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में एक दुस्साहसिक वारदात में एक युवक ने एकतरफा प्रेम का विरोध करने पर 10वीं की छात्रा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. छात्रा की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैसाखरग गांव के पास सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा को उसी के गांव के रहने वाले सूरज (18 वर्ष) ने जबरन रोक लिया और एकतरफा प्यार का इजहार करने लगा. छात्रा के विरोध करने पर युवक तैश में आ गया और उसने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करने के बाद उसका गला रेत दिया. छात्रा की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूरज को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणो के चंगुल से छुड़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया.

 

छात्रा को पहले से परेशान करता था आरोपी युवक
कुमार ने बताया कि पुलिस ने छात्रा और हमलावर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. वहीं सूरज की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सूरज छात्रा के साथ आये दिन छेड़खानी करता था, जिसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी. उसमें युवक ने कहा था कि वह फिर कभी छात्रा को परेशान नहीं करेगा. बहरहाल, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

11 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

11 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

11 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

11 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

11 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

13 hours ago