बलिया में खाली कुर्सियां देख वापस लौटे यूपी के डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और प्रदेश महामंत्री मंत्री विधायक पंकज सिंह भी बलिया दौरे पर आए.  पुलिस लाइंस के मैदान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलिकॉप्टर निर्धारित समय से 20 मिनट देर से उतरा. इसके बाद उनकी गाड़ियों का काफिला बापू भवन पहुंचा, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या कम देख भाजपा नेता उप मुख्यमंत्री को बापू भवन के सभा हॉल से रेस्ट रूम ले गए.

इस बैठक में बलिया, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज क्षेत्र के विधायकों और भाजपा के पदाधिकारियों को आना था,  लेकिन निर्धारित समय के बाद भी माननीय लोग नहीं पहुंचे और कुर्सियां खाली रहीं. लगभग एक घंटे बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पुनः कार्यक्रम स्थल पर आए और विधिवत कार्यक्रम शुरू किया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago