शर्मनाक- बलिया में सरकारी डाक्टरों की लापरवाही से मासूम बच्ची की मौत

बलिया में  जिला अस्पताल के डाक्टरों के लापरवाही का मामला कोई नया नहीं है ।  रविवार को  भी एक ऐसा ही मामला  सामने आया है जहाँ एक बच्ची की मौत ने एक बार फिर यहां की चिकित्सकीय सेवा और स्टाफ की निष्ठा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

खबर के मुताबिक बच्ची को सुबह सात बजे ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित मां का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाए जाने के बावजूद न तो नर्स ने बच्ची का हाल जानना मुनासिब समझा और न ही कोई चिकित्सक आए। जब वह इमरजेंसी में बच्ची को लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें की सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई निवासी राजेंद्र गुप्त की छह माह की बच्ची परी एवं पांच वर्षीय पायल की अचानक तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग रविवार की सुबह जिला अस्पताल दोनों को लेकर आए।

चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर लिया। बच्चा वार्ड में परी और पायल को भर्ती किया गया। परी की तबीयत में सुधार नहीं होने पर मां ने नर्स से देखने की गुहार लगाई।

लेकिन नर्स ने ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं बच्ची की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ता देख मां ने किसी चिकित्सक को भी भेजने की बात कही। लेकिन नर्स ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसी बीच बच्ची की हालत गंभीर होता देख जब उसे इमरजेंसी ले गई तो पता चला कि बच्ची दम तोड़ चुकी है।

यह सुन परिवारजनों के साथ ही अस्पताल परिसर में भी कोहराम मच गया। चिकित्सकों की लापरवाही से इस कदर मासूम की मौत हो जाने से अन्य तीमारदारों में भारी आक्रोश देेखा गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago