Categories: बलिया

31 मई से पहले पूरा करा लें ये काम, अटक सकती है पीएम किसान योजना की किस्त

बलियाः पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए जरुरी ख़बर है। अगर 31 मई तक किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई तो उन्हें योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी। ऐसे में किसानों से लगातार अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द ईकेवाईसी पूर्ण करा लें ताकि किस्त मिलने में देरी न हों।

बता दें कि बलिया के कुल 4 लाख 44 हजार 38 लाभार्थी पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन इनमें से केवल 2 लाख 60 हजार 811 ने ही ईकेवाईसी करवाई है। यानि कि 1 लाख 83 हजार 227 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ईकेवाईसी पूरी नहीं कराई है। ऐसे में इन किसानों की पीएम किस्त रुक सकती है।

उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कि 31 मई के पूर्व अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र अथवा अपने आधार लिंक मोबाइल से पी०एम०किसान पोर्टल पर (pmkisan.gov.in) पर अपना ईकेवाईसी पूर्ण करा लें, अन्यथा योजना की अगली किस्त प्राप्त नहीं हो सकेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago