बलिया जिले की सड़कों पर अब बगैर कागजात सवारी गाड़ियां नहीं दौड़ सकेंगी। परिवहन विभाग के पुलिस की मदद से जिलेभर में अभियान चलाएगा और ऐसे वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी, जो बगैर कागजात के सड़कों पर फर्राटे मारते हैं।
जिले में सैंकड़ों की तादात में अनफिट वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें बस से लेकर टेम्पो शामिल हैं। जिनके पास फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और इंश्योरेंस नहीं है। ऐसे वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है साथ ही राजस्व का भी नुकसान होता है। ऐसे में परिवहन विभाग ने बिना परमिट चलने वाले वाहनों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।
परिवहन विभाग की कार्यवाही के बाद अब सड़कों पर केवल वैध दस्तावेज वाली गाड़ियां ही चल सकेंगी। परिवहन विभाग की ओर से परमिट वाली गाड़ियों की सूची तैयार की जा रही है। सूची को संबंधित वाहन स्वामियों को भेजा रहा है।
इस सम्बंध में एआरटीओ अरुण कुमार राय का कहना है कि डग्गामार वाहनों के परिचालन पर काफी हद तक रोक लगी है। कुछ जगहों पर हो सकता है संचालित हो रही हो। चेकिंग अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…