Categories: बलिया

बेल्थरारोड से कांग्रेस की प्रबल दावेदार हैं गीता गोयल, इस वजह से मिल सकता है टिकट

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बेल्थरारोड विधानसभा में राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस चुनावी मैदान में है। अभी इस सीट से भाजपा के धनंजय कन्नौजिया विधायक हैं।

भाजपा को टक्कर देने कांग्रेस भी मैदान में है। बेल्थरारोड सीट से कांग्रेस की गीता गोयल प्रबल दावेदार हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बार उन्हें टिकट दे सकती है।

आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नारा दिया है कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ साथ ही उन्होंने  40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़वाने की घोषणा की थी अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने कई सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के चलते माना जा रहा है गीता गोयल को भी इसका फायदा मिल सकता है।

गीता गोयल के बारे में बात करें तो पेशे से शिक्षिका हैं और राजनीतिक रुप से सक्रिय हैं। गीता गोयल ग्राम कुरेम तहसील रसड़ा की निवासी है। वह अपने ग्रामसभा क्षेत्र से पंचायत सदस्य के साथ साधन सहकारी समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं। गीता गोयल लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी हैं। कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तहत वह विभिन्न गांवों में पहुंची और ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कि तर्ज पर महिलाओं को जागरूक किया। क्षेत्र में जनता का आर्शीवाद भी उन्हें मिल रहा है। वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। वहीं महिला होने के नाते उन्हें क्षेत्र की महिलाओं-बालिकाओं का वोट मिल सकता है। लिहाजा गीता गोयल अगर चुनाव लड़ती हैं तो अन्य पार्टियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago