Categories: बलिया

बलिया – बेल्थरा रोड में जाति प्रमाण-पत्र ना बनने से नाराज़ गौड़ समाज, तहसील परिसर में दिया धरना

बलिया में जाति प्रमाण-पत्र न जारी होने से नाराज गौड़ समाज ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां बेल्थरा रोड तहसील में नाराज लोग धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन अखिल भारतीय गौड़ महासभा के बैनर तले हुआ। कहा कि जब तक तहसील प्रशासन जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं करता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

सिर्फ बेल्थरा रोड में नहीं बन रहा प्रमाण-पत्र- तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रहे गौड़ समाज के सदस्यों ने कहा कि गौड़ जाति का प्रमाण-पत्र जिले की सदर, बांसडीह और बैरिया तहसील में बनाया जा रहा है। लेकिन बेल्थरा रोड तहसील में नहीं बनाया जा रहा। तहसीलदार मामले में स्पष्ट बात न बताकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

महासभा के तहसील अध्यक्ष सर्वजीत गौड़ ने कहा कि एक तरफ सरकार गौड़ जाति को जोड़ने के लिए तरह-तरह की योजनाओं की घोषणा कर रही है। दूसरी तरफ अधिकारी सरकार और शासन की मंशा के विपरीत अनसूचित जन जाति का प्रमाण-पत्र जारी करने में आनाकानी कर रहे हैं।

बता दें अखिल भारतीय गौड़ महासभा की क्षेत्रीय इकाई ने 23 सितंबर को SDM को पत्रक देकर चेतावनी दी थी कि जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया तो 27 सितंबर से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago