महँगे सिलेंडर के बीच बलिया के लोगों को इस तरह से ठग रहे हैं गैस एजेंसी संचालक !

बलिया डेस्क : अगर आप नहीं जानते हैं तो सुनकर हैरान हो जाएंगे कि गैस की बुकिंग कराने के बाद यदि आप खुद लेने उसे गोदाम पर जा रहे हैं तो एजेंसी की ओर से आपको 27 रुपए 60 पैसे दिए जाएंगे। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हो रहा है। इसकी वजह है कि लोगों में जानकारी का अभाव है और इसका भरपूर फायदा उठाकर गैस एजेंसी संचालक आपके हक का पैसा खा जा रहा है।

शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बात करें तो इंडेन, हिंदुस्तान पेट्रोलिसम व भारत पेट्रेलियम के लगभग 60 से उपर एजेंसिया हैं। जबकि दो लाख 20 हजार के करीब उपभोक्ता है। नियम है कि अगर उपभोक्ता ने गैस की बुकिंग कराई और उसे खुद लेने गोदाम पर जा रहा है तो उसको एजेंसी की ओर से कैश ऑन कैरी के नाम पर उपभोक्ता को 27.60 रूपए देने का नियम है। लेकिन जानकारी के अभाव में न तो उपभोक्ता पैसा मांंग पाते हैं और न ही गैस संचालक आपको पैसा दे रहा है। ऐसे में एजेंसी संचालक हर माह आपके हक का पैसा खा जा रहा है।

रसीद में अंकित कीमत में शामिल होता है हॉकर की कमीशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो डिलेवरी ब्वॉय या हॉकर आपके घर तक सिलेंडर पहुंचाते हैं। यदि वह आपसे पर्ची से इतर चार्ज मांग रहे हैं तो बिल्कुल मत दीजिए क्योंकि रसीद में अंकित चार्ज में ही हॉकर की कमीशन इंक्लूड रहता है। वहीं इस पूरे मामले पर जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय का कहना है कि यदि कोई उपभोक्ता खुदसे सिलेंडर लेने गोदाम पर जा रहे हैं तो एजेंसी वाले को कैश ऑन कैरी का चार्ज देना है, यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो शिकायत मिलने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago